Showing posts with label Time. Show all posts
Showing posts with label Time. Show all posts

Thursday, July 16, 2015

बीतता कौन है।



बीतता कौन है
रीतता कौन है
समय या मैं
प्राचीन काल में सूर्य का रथ,
जब समय के चक्र के साथ संलग्न था।
तब सूर्य भी पृथ्वी के चारों ओर
वृत्ताकार घूमने में मग्न था।
हां, तब समय ही बीतता था।
एक दिवस का समय
सूर्य का पृथ्वी के चारों ओर,
वृत्ताकार घूमने में लगता प्रातीत होता।
लेकिन आज के नये परिप्रेक्ष्य में
जब पृथ्वी घूमती है
और सूर्य स्थिर है
तब सूर्य के साथ संलग्न
समय का चक्र भी तो
गतिहीन हो ही जाता है।
हां, पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बन्धा
मैं निरन्तर घूमता रहता हूं,

किसी इन्द्रधनुषी आभा से मण्डित
किसी सूर्य रुपेण मरीचिका
के Orbit की परिधि में।
अतएव अब बीतना भी मेरा है 
और रीतना भी मेरा है।
अब इस बीतने और रीतने में
व्यक्तित्व का निरन्तर क्षीण होना तो लाजिमी है।
बीतते बीतते या रीतते रीतते,
मैं शायद व्यतीत हो
वर्तमान से भूत हो जाउंगा
समय अपनी जगह पर स्थिर
तब भी मेरे वर्तमान से भूत हो जाने की
यात्रा का साक्ष्य एवं दर्शक होगा।
कहते हैं व्यक्ति मृत्योपरान्त भूत हो जाता है।
मेरे यूधिष्ठीर सम  सशरीर भूत होने का साक्ष्य यह समय
तब भी ठीक यहीं खड़ा  
अक्षुण्ण जुगाली करता मिलेगा।

Sunday, March 22, 2009

Mirror

जब कभी आईना देखता हूँ
सिहर उठता हूँ
हर बार एक नया चेहरा
हर बार आईना
एक बिना धार के चाकु से
मेरे व्यक्तित्व का
कुछ न कुछ अंश
तराश ही देता है।
और फिर मुझे
इस क्षीण होते
व्यक्तित्व की विभीषिका
से भय लगता है।
कभी कभी प्रतीत होता है
कि सम्भवतः अगली बार
जब आईना देखूं
तो उसमें,
मेरा लुप्तप्रायः व्यक्तित्व
शायद नजर ही न आए।
अब अब इस सम्भावना से निजात हेतू
मैने हाल के
अपने बिखरे छितरे चेहरे को
समेट कर
उसकी एक तस्वीर बनवा ली है
समय कहीं बदरंग न कर दे,
इसीलिये इस तस्वीर को शीशे में मढ़ दिया है।
अब आईने में न सही
आईने के बाहर तो
कम से कम कहीं तो बचा रहेगा मेरा व्यक्तित्व
जिसे मैं खुद भी निहार पाउंगा
और परीचितों के समकक्ष भी
चाहे निष्प्राण ही
प्रस्तुत कर पाउंगा।
कहीं तो, इसी तरह बाकी रह जायेगा
ये मेरा चेहरा।
Malignant Mesothelioma
Malignant Mesothelioma