Showing posts with label Corruption. Show all posts
Showing posts with label Corruption. Show all posts

Wednesday, May 07, 2014

Elections



चुनाव की मर्यादा है कि
मैं मतदान करूं , और
स्वेच्छा से अपने अधिकारों का मुख्तार नामा
एक “अन्य” को सुपुर्द कर दूं
और फिर उस मुख्तारनामे की बदौलत
मेरे जिन्दगी के सारे अहम् निर्णयों पर
मेरे सारे अधिकार, आवश्यकताओं व कर्त्तव्यों सम्बन्धी फैसलों
पर उस “अन्य” का हक् हो रहेगा।
मेरी त्रासदी है कि
मेरी आंखें अभी खुली  हैं
इनपर किसी Cataract ने दखल भी नहीं दी है।
स्पष्ट देख पाने की त्रासदी को झेलते हुये
बहुत ही कठिन बन पड़ रहा है
अ व ब के मध्य चुनने में ।
नहीं चुन कर
तटस्थ रहने की विलासिता का अधिकार
भी कहां है मेरे पास ,
तटस्थ रह कर भी मैं गणतन्त्र के साधारण
नियमों का अपराधी माना जाउंगा और
समय लिखेगा मेरा भी अपराध।
या शायद औने पौने में बेच दूं
मेरे इस चुनने के अधिकार को।
एक दिन के लिये बी पी एल की रेखा से उपर आने के
शुल्क के एवज में
अपने हाथों अपने अगले पांच वर्ष के भविष्य को
दफन कर दूं।
ए वी एम पर टंके सारे नाम
उन व्यक्तियों  के हैं जिन्होंने स्वयं अपनी चेतना
बेचदी है , शक्ति के ठेले पे, सत्ता के मेले में , भीड़ के रेले में
क्या इन चेतना शून्य व्यक्तियों को
खुद मुख्तारी सौंपने का नाम ही चुनाव है।


Friday, April 05, 2013

Too Much of Democracy or Too Little of It


Spent a week in China in Guangzhou and Dongguan. Immediately on return to my Janani Janmbhumisch Swargadapi Gareeyasi and as spoken by Lord Ram Api Swarmayee Lanka Me Lakshaman Na Rochyate...had a sense of ‘Déjà vu’ with Lord Ram (Though I could not fathom Lord Ram’s reasoning. As I understand the concept of Nationalism is not as old as Lord Ram, it is of very recent origin.)
Whenever I have traveled to China, it has never ceased to amaze me. These cities in China at least, are as modern as that of any developed country in the emancipated West.
China used to be much below India in all indices in 1949, the year of their Independence.
It had more or less the same problems, only in bigger magnitude, as that were ailing India then. Large burgeoning population, no structural edifice for either Law and Order or Health or Education. Infrastructure too was no better than India.
Today China is already World’s SECOND Largest economy. What is the raison d’être of the distinction between the Status of India and China? Has it been aptly explained by Mr. Mahathir of Indonesia’s this statement, “India has too much of Democracy”.
How a Nation has too much of Democracy? Does India really has too much of Democracy? First query puzzles me and the second query prods me to say ”Too much of Democracy” can never be the fault line for the ills of mine or any one’s जननी जन्मभुमिश्च.
Then The answer was once again visible in the sound bytes of the shrieking TV News anchors. The Captains of Indian Industry were listening to School Boyish essay/speech recited by the Heir Apparent in the manner of participating in an elocution contest. Nearly all the senior functionaries were singing paeans in RG’s honour. The National President of CII, Mr Adi Godrej categorized the speech as Inspiring. Certain another equal big wig called it Visionary and Clear headed.
I though a diminutive Industrialist has been privy and participant in the deliberations that precede these Invitations to the Poltical Big Wigs. It is well understood that the sole reason behind inviting them is to pamper their ego, a mean to keep them in Good Humour. Nothing else but Networking in plain terms. Mr Tarun Das a mere paid minion of CII courtesy these “Role Playing” was able to build enough clout to participate in the “King Making” game. What these Political Mafiaso say in their speeches is of no significance to any of the Doyens or Billionaires sitting in the hall. None of the Industrialist have made their BILLIONS courtesy the policies of the state. They make money courtesy the HUGE discriminatory power lying in the hands of BIG and Powerful political masters who implement the policies. All policies and rules are merely a façade meant to goad the plebeians. To actually benefit from the system, one must be “Networked”.
The problem or the raison d’être of the said DISTINCTION between India and China is not the Democracy, but the CORRUPTION. The corruption not only of the fiscal nature but of the Intent and attitude. RG specifies the raison d’être of inadequate growth as that of “exclusion of certain segment of society” read Muslims. His intent of words/speech is not to interact with the Captains of the Industry and deliberate, but merely to use a photo opportunity for playing the number game. Here too though speaking amongst the Captains of Industry he talks mumbo jumbo about secularism in other words is trying to castigate BJP and garner secular (sic) Votes. To a politician in India all photo opportunities have one singular purpose, “Garner Votes”. Elections that actually are means to serve democracy, have become the End themselves.
This blinkered vision is not the prerogative of Politicians alone. More or less It has become the cause célèbre for the entire society and is the actual raison d’être of the ills of my जननी 
जन्मभुमिश्च.
Horizon of the thinking faculty of Politicians of all colour and hues is limited to the number game. Industrialist chose not to think beyond their Bottom line and or saving their Bottoms. This corrupt system makes scumbags like Abhishek Varma and Neera Raadia kosher. Media is busy using its clout in making BIG Money via Black Mailing or Fixing deals viz., Barkha Dutt episode. Judiciary has collapsed under the weight of THIRTY MILLION pending cases. Bureaucracy is busy acting as hand maidens of their political bosses. The endemic corruption prevalent in the political system is a win-win situation for them.
No “too much of democracy” is not to be blamed for this morass. The GANGOTRI Or the Fountain Head is the Political College of India. The money to be made by landing a toe hold in the said “Band wagon” is mind boggling. People landing a seat in this college earn in TEN digits (at least) and that too in Dollar or Euro terms (the accepted currency in swiss banks).
Actually it is the lack of democracy that is the true raison d’être. Common man’s voice is of no significance. He is merely a number and the significance of his existence ends the moment he gets his finger Inked in the poling booth. Thereafter the Neera Raadia, A Rajas and RG’s take over. The individual though like a pixel in the 1080X640 resolution, has little role in the picture that emerges out of the Idiot Box. Pixels are programmed/choreographed by the Ekata Kapoor’s of the system. The picture visible is neither of the pixel, nor by the pixel, nor for the pixel.
It is the too little of democracy that’s the Bane of India and not too much of democracy

Sunday, July 17, 2011

AJKAL

जब कई हाथ
उठते हैं साथ साथ
और कुछ उंचे स्वर में
हो रही हो बात
तब सत्ता चौंक कर
ढुंढती है
कहां बिछी है बिसात
उसे तो दिखती है सिर्फ शह और मात
सत्ता के अन्य संवेदना तंतु
तो दफ़न हैं बर्फ के नीचे
सत्तधारियों को सिर्फ
उठती हुयी हथेलियों की
उष्मा से बचा रखना है
उस संवेदना तंतु के उपर जमीं बर्फ को
यह बर्फ अगर पिघल गयी तो
सत्ता की सुरक्षा खतरे में होगी
बचा कर रखें उस बर्फ को
संवेदना तंतुओं को जिन्दा होने से रोके
तब ही यह सत्ता की कागज की नाव
अगले चुनाव तक
तैरती रह पायेगी
जब चुनाव जीतना
साधन न हो साध्य हो जाता है
तब चाहे कोई जीते
राष्ट्र हर हाल में
हारता आता है।
जब चारण चाणक्य का पद पाता है
तब नीति शास्त्र के नाम
प्रशस्ति गीत गाया जाता है
जब इन्दिरा इन्डिया का पर्याय कहाती हैं
तब भूखे अधनंगे भारत की थाली में
आंकड़ों की रोटी परोसी जाती है।
जन साधारण की जिजिविषा
में उन्हे दिखता है राजद्रोह
इस दृष्टिभ्रम की
वजह है सत्तधारियों की
पैसे की भूख
और सत्ता का मोह
जब नागरिकों के विरोध के स्वर को
को कानुन व सुरक्षा
के डण्डे से शान्त किया जाता है
तब जलियां वाला बाग याद आता है।
लेकिन सत्तधारी नहीं मानते
जिये हुये ऐतिहासिक सत्य को
कि निरीह जनता जब
राष्ट्र या राष्ट्रीयता से विमुख हो जाती है
तब ही विदेशी शक्तियां दांत गड़ाती हैं
कोई सैन्य दल तब काम नहीं आता है
और देश पर बाह्य शक्तियों का कब्जा हो जाता है।

Home Value

Sunday, July 03, 2011

Man Mohan Singh as a Fire Fighter

राजधानी के मुख्य फायर स्टेशन पर घन्टी बजती है और मुखिया फोन उठाते हैं।
“भारत भवन में आग लग गयी है। जल्दी आइये।”
अमां कहां पर है यह भारत भवन, कहां आयें
“जी हां,यह जन्तर मन्तर और राम लील मैदान के बीच मे है”
मुखिया मनमोहन जी चल पड़ते हैं अपनी लाल फायर इन्जिन के साथ
बढिया लाल रंग की नयी फायर इन्जिन है
सन् 2009 में नयी खरीदी थी
साथ में सहायक के रुप में पूराने खुर्राट दादा प्रणब हैं
मध्य रात्रि के समय जा पहुंच ते हैं भारत भवन के सामने
पुरानी इमारत है और धू धू कर जल रही है
मनमोहन जी सर खुजाते हुये पूछते हैं
भाई लोग बतायें क्या किया जाये
प्रणब दादा जो कि सबसे अधिक अनुभवी है सबसे पहले फूटते हैं
इस आग पर पानी डालिये
पानी डालने से आग बुझ सकती है
तभी दूसरे सहायक चिदाम्बरम जी कहते हैं कि
पहली प्राथमिकता तय की जाये तब ही तो उपाय या जुगत सही बैठेगी
पहले यह तय कर लीजिये पहले क्या बचाना है
भवन या भवन वासी
माल मत्ता या लोग
मुखिया जी ने ने कहा लोग बचाये जायें
वोट बचाने अधिक जरूरी हैं
अल्मारियां व फर्नीचर तो वोट नहीं देते है।
एक एक पाईप अलग अलग साथी
को पकड़ा कर पानी बरसाने की हिदायत दी।
कहीं से भी पानी जब नहीं आया तो मुखिया साहब बड़े झुंझलाये
“क्या हुआ अब पानी क्यों नहीं आ रहा है”
पता चला सारे टैंकर खाली हैं
एक छुटभैये सहायक ने कान में फुस्फुसाते हुये कहा
“साहब,एक टैंकर भरने का ठेका कालमाडी जी को दिया गया था और एक राजा को।
दोनो ने सारा पानी अपने अपने घरों की टंकी में भर लिया और टैंकर खाली छोड़ दिये।
तो साहब अब तो भारत भवन की आग भगवान भरोसे ही बुझेगी”।
अब सेक्युलर संविधान के तहत् भगवान को पुकारने में भी परेशानी हो रही थी।
कौन से भगवान को पुकारा जाये,किधर मुंह कर गुहार लगायी जाये।पूरब या पच्छिम।

खैर भारत पर सारे ही भगवान हमेशा से ही कुछ विशेष मेहरबान रहें हैं। एक शायर ने भी लिखा है कि
“कुछ तो बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी
सदियों रहा है, दौरे दुश्मन जहां हमारा”
अचानक बिन मौसम ही जोरों से बारिश शुरु हो गयी और भारत भवन स्वाहा होने से बच गया।
जान माल व लोग दोनो ही विशेष किसी नुक्सान से बच गये।
अब जब काम पुरा हो गया चाहे भगवान भरोसे ही तो बारी प्रेस कांफ्रेन्स की थी।
पांच विशिष्ट समाचार पत्रों के सम्पादकों की मण्डली बुलाई गयी।
मनमोहन सिंह जी ने सारा अग्निशमन का सारा श्रेय युवराज को देते हुये कहा कि उन्हीं की सारी सूझ बूझ है।
हमें तो बिना पानी आग बुझाने की कला अच्छे से आती है।
इसके पहले रामलीला मैदान में आग लगी थी। वह भी हमने पानी से नहीं डण्डे से आग बुझायी थी।
अब देखो हमारी इटालियन फायर इन्जिन का कमाल कि भारत भवन की आग भी हमने खाली टैंकरों से ही बुझा दी। एक अड़ियल किस्म के सम्पादक ने प्रश्न कर दिया कि “साहब ये जो टैंकर खाली थे इसके विषय में भी आप कुछ कहिये। किस की भूल का परिणाम है यह”। अब इस प्रश्न पर वहां उपस्थित प्रणब दादा ने उत्तर दिया “देखिये आप मन मोहन सिंह जी की भूल का प्रश्न उठा कर उनकी कार्य कुशलता पर सन्देह कर रहें हैं। इनकी कार्य कुचलता पर प्रश्न नहीं उठाइये। एक दर्जन नामी गिरामी विश्व विद्यालयों से इन्होंने अग्निशमन के विषय मे डाक्टरेट हासिल की है। वह भी पूरी इमानदारी के साथ परीक्षा पास करके। इन से अधिक तकनीकी दक्षता अन्य किसी में नहीं है।“
दूसरे सम्पादक ने पुछा” डिग्रीयां तो ठीक लेकिन ये श्रीमान राजा एव कालमाड़ी जिनको ठेका दिया गया ,उनके विषय में क्या तहकीकात की गयी थी”।
तहकीकात शब्द से प्रणब दा सकते में आगये। बौखला कर चिल्ला पड़े अरे भई वह तो चुइंगम का मामला था।
मनमोहन जी ने स्थिति को सम्भालते हुये कहा कि “भई यह तो युनियन का मामला है कि किसको किस चीज का ठेका दिया जाये और किस को नहीं। अगर मुखिया की कुर्सी सही सलामत रखनी हो तो युनियन वालों को तो खुश रखना ही पड़ेगा”
मनमोहन सिंह जी ने सभा से रुखसत होते हुये कहा कि भाइयों काकटेल पार्टी अटेण्ड कर ही विदा लीजियेगा बाकी आगे की प्रेस कांफ्रेन्स मेरे साथी दिग्गी राजा सम्भालेंगे।
अब यह तो मेरा ही दोष है कि मुझे मनमोहन जी के हाथों में बांसुरी गिखायी दे रही थी और शक्ल पर सम्राट नीरो
का अक्स नजर आ रहा था। ”

Tuesday, April 26, 2011

A BIGGER MALADY: BIOGRAPHY OF ANOTHER CANCER (INC)

A BIGGER MALADY: BIOGRAPHY OF ANOTHER CANCER
Recently one Indian origin author Mr Siddharth Mukherjee received a Pulitzer Prize for his one Non Fiction Book namely "The Emperor of All Maladies: A Biography of Cancer". It is indeed a work of great excellence and helps in understanding Cancer in its different dimensions. In the wake of recent happenings I believe there is an equal need of writing of another Biography of another Cancerous Malady which is still Bigger in its dimensions i.e. Indian National CANCER also known as CORRUPTION.
A biography must begin from Beginning. If we do not take cognizance of the Mythological Tales and Pauranic stories for the purpose of this article, we can safely begin with one of the most important work of Historical Importance “ARTHASHASTRA” by Kautilya or Chanakya. This book was written about 2300 years back. It chronicles Corruption as follows:
1) A King must pay at least pay 4800 Panas (the then currency) per year to its ministers failing which they will be likely to fall prey to corruption and indulge in one of the three or all three corrupt deeds,
a) They will ally with the enemy nation
b) They will steal from the treasury
c) They will harass the citizens.

2) There is another nugget from the same source:
For the king to find out whether his ministers are stealing from the treasury or not is as difficult as it is to find out if the fish swimming in a Pond has drank water from the said pond or not.
In the current status the above statements ring as true as they did 2300 years back. Human beings and the state do not seem to have changed a wee bit in these Two and Half millennium’s interregnum.
To day the ministers or the MP’s or the law makers for the nation draw a salary (even after the recent raise) of Rs.80,000.00 per month. A fresh IIT or IIM graduate takes home more than this. The salary of the Senior most Bureaucrat is around Rs. One Lakh per month, many of the fresh graduates would frown at this salary.
Today after the said interregnum of 2300 years the malaise is much deeper. Leave aside Ministers and Bureaucrats Even the Kings have not been above suspicion. The shadow of corruption has loomed large over several of the Top Most Functionaries of the Government. The dictum that the King must be as clean as Ceaser’s wife does not hold true any more. The Judiciary stands IMPEACHED, the CJI’s have been called names in writing by the most RESPONSIBLE citizens of the State. The fourth estate i.e. the PRESS stands in the docks with the revelations in NEERA Radia tapes. The Corporate world never had a very clean image. Making money through Enterprise was never held in high regards till a couple of decades back. Today the Corporate world stands exposed in an extreme embarrassing or compromising position, once again courtesy RAADIAGATE. A detailed analysis of these tapes can do a comprehensive BIOPSY of this Indian National Cancer. I fail to understand why the media and every one else is silent over this RADIAGATE. Where are our “DEEP THROATS”.
Suddenly the issue of combating CORRUPTION has taken Centre Stage and it has gained TRP even Higher than that of Bollywood Gossip the HOLY GRAIL of the fourth estate. Not only front page it has made ingress in the all important Page 3 too. It has become the flavor of the season with the celebrities rubbing shoulders with the Hoi Polloi and the riff raffs of the Nation. Leaving aside the debate of Supremacy of Parliamentarians over the electorate and right of few so called Pseudo Terrorists in the garb of Civil Society doing a Kandhar once again after a decade, I would like to get down to the nitty gritties of the issue of all pervading Cancerous Corruption. Synthesizing the concepts of the Triumvirate of Lincoln,Anna Hazare and Shashi Tharoor one can define Indian Democracy as a Government Of the Corrupt, For the Corrupt and By the Cattle.
Writing this article in the morning of 28th August of 2011, one has to tread with caution. All the Newspapers are streaming with a minimum of a TWO inch Headline that ANNA wins and Parliament bows to the wishes of People. Are we witnessing a Historical moment which is likely to be a water shed event in the course of the History of our ARYAVRAT. May it be so and may the Ram Rajya of Gandhi’s dreams begin to take roots. The little educated Anna has called it as a second battle of Independence. It is expected to be a surgical intervention and remove the cancerous cells from the essential organs of the body of India.
Gandhi (of the original version) had said: “I do not accept the transfer of Power from Whites to Browns as Independence. True Independence is the Ability of an individual to resist a wrong”. And truly ANNA’s effort do fall in this domain. May his breed multiply.
I said Tread with caution, because such surgical efforts have miserable track record in India. In 1974 a very recognized activist/surgeon namely Jai Prakash Narayan had tried a surgical intervention to treat this National Cancer under the guise of TOTAL REVOLUTION. The patient succumbed in the ICU itself. Again in 1987 another surgeon had laid his claim and the patient did not survive the Operation Table even.
Cancer cells proliferate and do not die in an orderly manner as against healthy cells that die and proliferate in an orderly manner. Corruption in India is akin to cancer cells proliferating in an uncontrolled manner. Corruption is the mother of all evils. Without combating it substantially, the developing nations would always remain developing nations and would never be able to cross the threshold. In 1996, then-World Bank president James D. Wolfensohn declared that, for developing countries to achieve economic growth and poverty reduction, “we need to deal with the cancer of corruption.”
People in power say Corruption is a Universal phenomenon and try to justify or brush it under the carpet in our own country. Corruption like bacteria has a threshold level. The body can sustain certain levels of it without falling ill. Beyond that one may catch cold or some other ailments. When it rises to certain epidemic proportion it become cancerous and fatal. Today India ranks 87 in the Transparency International’s ranking of Corruption Index. The Corruption has indeed reached Cancerous levels. Let us hope this THIRD surgical intervention cures the patient by removing these cancerous cells from the body of India and we transform into a Developed nation from a Developing Nation. We wish to become a Super Power by 2020 as envisioned by our Ex President Mr A P J Kalam. It would be a Utopian dream without reducing corruption to manageable levels. Elimination too may be tried some time in distant future. Todays agenda should be to control the Pollution and make the environment livable.

http://kuldipgupta.blogspot.com/2011/04/bigger-malady-biography-of-another.html


Tuesday, December 21, 2010

Politics and Religion

गांधी जी ने मरते वक्त हे राम कहा था। तब गान्धी जी राम से भारत की सुरक्षा मांग रहे थे। आज भारत में राम या यों कहें हिन्दु धर्म को भारतीय राजनीतिज्ञों से सुरक्षा मुहैय्या करवाने की आवश्यकता प्रतीत हो रही है।
युवराज की बातें सुनकर ऐसा प्रतीत होता है मानो भारत में हिन्दू आतंकवाद एक बड़ी समस्या हो गयी हो। आज सारे विश्व में चतुर्दिक इस्लामिक फिरकापरस्तों द्वारा किये गये आतंकी हमलों की तुलना कुछ
कतिपय मुट्ठी भर सिरफिरे हिन्दुओं के द्वारा की गयी चन्द वारदातों, से करना महज एक राजनैतिक दांवपेंच से इतर कुछ भी नहीं है। यह वोट बैंक की राजनीति और कुछ करे या न करे हिन्दु मुस्लिम समाज में एक विषम खाई पैदा करने में जरुर समर्थ होगी। और अगर हर आतंकवादी घटना को धर्म की दृष्टि से देखना शुरु किया गया तो माओवाद को क्रिस्चियन आतकवाद की संज्ञा देनी होगी। अन्ततः अधिकांश माओवादी आदिवासी जनसमुदाय से आते हैं और इनमें इसाइयों की संख्या सबसे अधिक है। आश्चर्यजनक तथ्य यह भी है कि इस हिन्दु आतंकवाद का आभास सिर्फ कांग्रेस दल को ही क्यों होता है। आम आदमी को क्यों नहीं। तथाकथित हिन्दु आतंकवाद के केन्द्र बिन्दु गुजरात में भी मुस्लिम वर्ग अन्य राज्यों में बस रहे मुस्लिम समुदाय की अपेक्षा अधिक खुशहाल है। ऐसा प्रतीत होता है कि युवराज और पाकिस्तानी सेना में कुछ सांठ गांठ है। पाकिस्तानी सेना ने वहां की आवाम को भारत का भय दिखा पिछले पचास वर्षों से अपनी सत्ता कायम कर रखी है। उसी के प्रारुप में युवराज भारतीय मुस्लिम समुदाय को भाजपा व संघ का भय दिखा अपनी सत्ता बनाने के प्रयास में है।
इस भय की नकारात्मक राजनीति से राज्य चला कर किसी उन्नति की अपेक्षा मूर्खता है। प्रगति तो भय मुक्त समाज की ही सकती होती है। पाकिस्तान में विगत पचास वर्षों से सैन्य शासन भय की धूरी पर ही घूम रहा है। प्रतिफल है कि पाकिस्तान की अन्तरराष्ट्रीय छवि एक FAILED STATEFAILED STATE की हो चुकी है। खेद है कि युवराज ने भी एक FAILED STATEFAILED STATE STATE को ही अपना प्रेरणा श्रोत माना है।
यहीं से गणतन्त्र का ह्रास आरम्भ होता है। राष्ट्रवाद व हिन्दुत्व एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। एवं
हिन्दु धर्म में भय के परित्याग पर विशेष बल दिया गया है। जननी जन्म्भूमि स्वर्गादपि गरीयसि कहने वाला एक मात्र धर्म हिन्दु धर्म ही है।स्वर्ग की परिकल्पना एक धार्मिक उपक्रम है। इस स्त्रोत के द्वारा राष्ट्र को स्वर्ग के समकक्ष रख हिन्दू धर्म स्वतः राष्ट्रवादी हो जाता है। भयमुक्त जनता ही राष्ट्र के हित में सोच सकती है।
यहां 26/11 घटता है तो अन्तुले जी के मार्फत से भगवा आतंकवाद का नारा लगवाया जाता है। चलिये एक विहंगम दृष्टि डाल देखा जाये यह भगवा आतंकवाद कितनी बड़ी समस्या है। इस देखने के लिये अगर आप कांग्रेस की दृष्टि अपनाते हैं तो राष्ट्रीय स्वय सेवक से जुड़े या उससे सहानुभूति रखने वाले जितने भी लोग हैं वे सब तो आतंकवादी की श्रेणी में खड़े मिलेंगे ही, इसके अलावा हर वह व्यक्ति जो प्रत्यक्ष रुप से हिन्दु संस्कारों का कोई भी प्रतीक धारण करता है,यथा तिलक या शिखा वह स्वतः सन्देह के घेरे में आजाता है।तथ्य यह है कि आजतक जितने भी तथाकथित भगवा आतंकवाद की वारदातें हुयी हैं,उनमें से एक वारदात में भी आरोपपत्र तक दाखिला नहीं हो पाया है, आरोप प्रमाणित होने की बात तो दूर है।
आजादी के पहले कांग्रेस पर जो भी आरोप मुस्लिम लीग लगा रही थी आज कमोबेश वे सारे इल्जाम कांग्रेस भा ज पा पर लगा रही है। जिन्ना ने गांधी जी तक को हिन्दु नेता के विशेषण से सम्बोधित किया था । आज वैसी ही मानसिकता कांग्रेस की हो चुकी है। मुस्लिम लीग के ऐसा करने के पार्श्व में भारत के विभाजन की इच्छा थी। कांग्रेस वोट की अन्धी दौड़ में उसी दिशा में प्रयाण कर रही प्रतीत होती है। गान्धी जी ने हिन्दु मुस्लिम के अलग अलग चुनाव क्षेत्र का सख्त प्रतिरोध किया था। अंग्रेजों ने DIOVIDE AND RULE की नीति के तहत इस कानून को लागू किया था। उसी तर्ज पर सच्चर कमिटि, मुस्लिम वर्ग को धर्म के आधार पर आरक्षण उसी DIOVIDE AND RULE प्रक्रिया की एक और कड़ी है।
एक धर्म निरपेक्ष राज्य में धर्म के आधार पर आरक्षण की सोच एक मानसिक विकृति की द्योतक है। आज मुस्लिम वर्ग,कल सिक्ख वर्ग,परसों इसाई,पारसी,बहाई तत्पश्चात् इनकी अलग शाखायें पता नहीं कितने भागों में बंटेगा ये भारत। एक फ्रेंच शासक ने कहा था “BE THERE DELUGE AFTER ME. यानि मेरे बाद चाहे प्रलय आ जाये ,मुझे क्या। क्या इसी विचार से यह विकृत राजनीति के संकेत नहीं प्राप्त हो रहें हैं। यह चुनाव सलट जाये,सत्ता मिल जाये,प्रतिफल में चाहे देश जाये भाड़ में।
नीरा राडिया तो आतंकवाद से भी अधिक गम्भीर मुद्दा है। आतंकवाद की घटनाओं में आंचलिक मार करने की क्षमता है लेकिन नीरा राडिया जो कि मूलतः सरकारी तन्त्र,कारपोरेट जगत,मीडिया,न्यायप्रणाली यानि समाज के चारों पायों में लगी दीमक की सुचक है,इसकी क्षमता आतंकवाद से सौ गुनी घातक है। इस OMNIPOTENT,OMNIPRESENT भ्रष्टाचार पर युवराज की कोई टिप्पणी नहीं है। नीरा राडिया जिस रोग की SYMPTOM हैं,उसने तो पूरे देश को नागफांस की तरह ग्रस रखा है। सर्वादिक साफ छवि की बात करने वाले और दिखने वाले श्री रतन टाटा की छवि भी दागदार हो गयी है। ऐसा प्रतीत होता है सब ने चेहरों पर महज मुखौटे बांध रखें हैं। एक नकली चेहरा लगाये घूम रहें हैं और हमाम में सारे नंगे हैं।
सबसे अधिक दोष मीडिया का है । हर छोटी बड़ी घटना पर गणतन्त्र की दुहाई देने वाले मिडिया ने इस सत्ता के हाट में खुला कर दांव खेले हैं। करेले पर नीम यह की भेद खुल जाने पर सारा मीडिया चुप मारे बैठा है,मानो उसे सांप सुंघ गया हो। मैंगलोर के पब में एक घटना घटती है,मीडिया सारे देश को हिला कर रख देता है। यह “राडियागेट” उससे सहस्त्र गुनी बड़ी घटना है लेकिन चुंकि हम(मीडिया) स्वयं आरोपी हैं तो कोई कुछ नहीं कहेगा।
उधर कांग्रेस का महाअधिवेशन चल रहा है,इस सारे प्रकरण में सबसे अधिक सत्ता पक्ष निशाने पर है। तथापि सारे अधिवेशन में नीरा “राडियागेट” पर प्रधान मन्त्री या सोनिया जी कि तरफ से एक शब्द नहीं आता है।
भारत में भ्रष्टाचार की मात्रा काफी अधिक है,यह तो सर्वविदित है लेकिन अगर दलगत राजनीति के तहत सरकार के पास सिर्फ वोट की राजनीति एवं आगामी चुनाव जीतना ही एक मात्र लक्ष्य है,तो शासन के नाम पर सिर्फ नाटक की ही अपेक्षा की जा सकती है। और अगर नाटक ही करना है तो फिर संसद को सिनेमा एवं टी वी के कलाकारों से भरना बेहतर होगा। वे दिखते तो बेहतर हैं हीं और राजनीतिज्ञों की तरह उनका पेट इतना बड़ा भी नहीं है कि 1,76,000 करोड़ हजम कर जायें।
चलते चलते मेरा यह सारा प्रलाप लोमड़ी के अंगूर खट्टे सम है। भय्ये खेद तो इसी बात का है कि हम क्यों नहीं इस लायक हुये कि हमार नाम भी राडिया टेप में सुन जाता।
Web Counter
Web Counter