Sunday, May 20, 2007

Gujarat

गुजरात
कुछ खास लोगों के लिये पता नहीं क्यों गुजरात एक हौवा बन गया है । अंग्रेजी संचार माध्यम तमाम अंग्रेजी पत्र पत्रिकायें, अंग्रेजी टीवी चैनेल ऐसा प्रतीत होता है कि किसी गहरे दुराग्रह से ग्रस्त हैं । गुजरात की हर घटना को खुर्दबीन से जांचने की प्रक्रिया । कुछ सच्चे कुछ झूठे आरोपों को सनसनीखेज बनाना । sms से तथाकथित जनमत संग्रह द्वारा एक विचित्र सा खाका खींचना मानो साप्ताहिक स्थायी स्तम्भ हो गये हों। जनमत संग्रह कभी कभी बड़े विचित्र उत्तर प्रस्तुत करता है। उदाहरण के तौर पर सन् 2001 में एक सर्वेक्षण किया गया था कि “ आपके अनुसार बीसवीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण घटना का नाम बताईये”। जिस घटना को बीसवीं सदी का सबसे अधिक महत्वपूर्ण घटना के लिये सबसे अधिक मत प्राप्त हुए वह थी “डायना की मौत”। द्वितीय विश्वयुद्ध को दूसरे पायदान पर रखा गया। इससे जनसमूह के सामुहिक मानसिक दीवालियेपन के साफ संकेत मिलते हैं। सुनियोजित जनमत से मन चाहे परिणाम भी प्राप्त किये जा सकते हैं।
गुजरात इन दिनों दो कारणों से समचार में है।
1) Fake Counter case
2) महाराज सयाजीराव विश्वविद्यालय के प्रांगण में प्रदर्शित चित्र
1) Fake Encounters सरकार के पास एक अनुचित लेकिन आवश्यक हथियार विगत कई दशकों से रहा है। परीस्थितियां जैसे जैसे खराब होती रहीं हैं वैसे वैसे इस हथियार का प्रयोग बढा है। सबसे पहले व्यापक रुप से बंगाल में सन् 1972 से 77 के दौरान कौंग्रेस के राज्यकाल में इस हथियार का प्रयोग हुआ था। नक्सलवाद से निबटने के लिये श्री सिद्धार्थ शंकर राय ने इसका उपयोग किया। कालान्तर में अपराधियों से निबटने के लिये यह एक कारगर समाधान के रुप में उभरा। उदाहरण स्वरुप भागलपुर आंख फोड़वा कांड आदि।
छिटपुट state sponsored हत्याएं Fake Counters समाज में स्वीकृति पा चुके हैं। इन विषयों को फिल्म व टेली सीरीयलों में उचित व आवश्यक ठहराया गया है। आज हिन्दुस्तान जिस लचर कानूनी व्यवस्था का शिकार है उसके अन्तर्गत एक थोड़े से भी प्रभावशाली अपराधी को सजा दिलाना अत्यन्त दुरूह कार्य हो गया है। आज पकड़े जाते हैं और कल छूट जाते हैं।
इजराईल की नाईं ZERO TOLERANCE ही इस स्थिति से निबटने के लिये एक कारगर उपाय है। वर्ना कंधार और उसके पश्चात का अज़हर मंसूर का काश्मीर में फैलाया हुआ आतकंवाद हमेशा एक पीड़ा दायक नासूर की भांति हमारी नपुंसकता का द्योतक रहेंगा।
वंजारा ने क्या किया या क्या नहीं यह investigation का विषय है। किन्तु महज Fake Encounters को ले इतना बवाल मचाना कहीं न कहीं किसी खास मंशा को दर्शाता है।
भारत में हर वर्ष सैंकड़ों की संख्या में FAKE ENCOUNTERS होते हैं। ग़ुजरात में इनकी संख्या नगण्य है। उत्तर प्रदेश,बिहार जैसे राज्यों मे आये दिन ऐसी घटनायें घटती रहती हैं। किसी समाचार पत्र वालों की नींद नहीं हराम नहीं होती।

3) महाराज सयाजीराव विश्वविद्यालय के प्रांगण में प्रदर्शित चित्र : इस प्रदर्शिनी में परीक्षार्थ हिन्दु व क्रिश्चियनिटि की संवेदनाओं के खिलाफ कूछ चित्र प्रदर्शित किये गये।
ईनमें देवी दुर्गा नग्न रुप से को एक पुर्ण विकसित मानव को प्रसव करते हुए दर्शाया गया है। कुछ ऐसी ही आपत्तिजनक तस्वीर यीशु की भी थी। हमारे संविधान में इन विषयों पर बिल्कुल साफ प्रावधान है। धार्मिक भावनओं को ठेस पहुंचाती हुई कृतियां प्रतिबन्धित हैं व प्रशासन उन के खिलाफ कारवाई करने के लिये बाद्ध है।
जब डेनिश कार्टूनों के खिलाफ भारत वर्ष में रैलियां निकाली जा रहीं थीं तब यहां के बुद्धिजीवी उन कार्टुनों के खिलाफ उंचे सूर में आवाज उठा रहे थे,एवं भावनाओं के स्तर पर चोट पहुंचाने के बहाने से डेनिश प्रधान मन्त्री कि आधिकारिक यात्रा रद्द करवा दी।
बंगाल में तस्लीमा नसरीन की पुस्तक को प्रतिबंधित किया जाता है। satanic verses को बिना पढ़े प्रतिबंधित किया जाना एक विचित्र मानसिकता को दर्शाता है।तब कलात्मक स्वतंत्रता की दुहाई नहीं दी जाती।
मेरा यह भी मानना है कि BJP के नेता जैन महोदय ने भी बिला वजह एक अदनी सी पेंटिग को महत्वपूर्ण बना दिया। लेकिन जब प्रशासन सूर्य नमश्कार को स्वास्थ्य से ना जोड़ धर्म के साथ जोड़ कर देखता है, जब वन्देमातरम गाने के लिये सर्वजनिक रुप से फतवे दिये जाते हैं, जब 15 अगस्त को हिन्दुस्तान की सरजमीं पर तिरंगा झण्डा फरहाने के अपराध में नेताओं की गिरफ्तारी की जाती है,
तब अनायास ही majority समुदाय भी एक घायल मनःस्थिति का शिकार हो जाता है।
हुसेन साहब सिर्फ हजरत मोहम्मद की एक तस्वीर बना कर दिखा दें। उनकी जान सांसत में आ जायेगी। हांलाकि इस मानसिकता को उद्धृत करना कहीं से भी औचित्य के दायरे मे नहीं आता है। किन्तु सरकारी दोहरेपन से भी परीस्थितियां विषम हो जाती हैं।
अगर यही चित्र प्रदर्शिनी की घटना भी देश के अन्य किसी राज्य में घटी होती तो शायद इतना बड़ा समाचार नहीं बनती।


इन लोगों को गुजरात की औद्यौगिक क्रान्ति नजर नहीं आती। आर्थिक प्रगति नहीं दिखती। दिखती हैं सिर्फ कुछ fringe घटनायें।

Sunday, May 13, 2007

Race Horses

रेस के घोड़े

I wrote this (my first) poem during the emergency period (26th june 1975 to next nineteen months). I was barely twenty one and angry with the muzzling of the press and suspension of habeas corpus. The villain of course in my poem of course was the the PM. An outpouring of a young mind..

तुम हवाओं में
रंग भरने का गुमाँ लिये
आये थे
फिर लोगों के चश्मे रंगने लगे
या फिर एक दिशा मात्र में
रंग भर कर
लोगों को BLINKERS पहना दिये
और सारे वायुमंडल के रंगीन होने का
ऐलान कर दिया

हाँ रेस के घोड़े
(जो BLINKERS नहीं पहनते)
दौड़ते हैं शनिवार की शाम को
या अन्य किसी छुट्टी के दिन
काफी होउस के इर्दगिर्द
यहां भी रेसकोर्स सम
दौड़ जहां से शुरु होती है
खत्म भी वहीं होती है।
हां धूल कफी उड़ चुकी होती है

Gandi and Bhishma Pitamah

गाँधीजी एवम् भीष्म पितामह

गाँधीजी भारतीय राजनीति के पितामह स्वरुप या राष्ट्रवादी राजनीतिक किले के बिम्ब थे। गाँधी जी सभी वर्गों के लिये ठीक उसी तरह आदर्श थे, जिस तरह भीष्म पितामह पाण्ड़वों एवं कौरवों दोनों के आराध्य थे। इक्कीस वर्ष दक्षिण अफ़्रीका में रहने के बाद, गाँधीजी की भारत की राजनीतिक यात्रा का आरम्भ काग्रेंस पार्टी के झण्ड़े तले जरुर हुआ था, लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने अपने आप को औपचारिक रुप से congress party से अलग कर लिया था एवं पूरे देश के नेता बन गये थे।
गाँधीजी काग्रेंस पार्टी में रहते हुए भी काग्रेंसी नेताओं की सत्ता लोलुपता से उतने ही दु:खी थे, जितने भीष्म पितामह कौरव दल में रहते हुए भी दुर्योधन की महत्वाकांक्षाओं से दु:खी थे। इसके बावजूद दोनों ने सत्ता लोलुपों का साथ दिया। जिस तरह भीष्म पितामह नें राष्ट्र विभाजन को स्वीकृति दे दुर्योधन की महत्वाकांक्षा के सामने घुटने टेके ,उसी तरह जब भारत के विभाजन के सन्दर्भ में कांगेस की बैठक हो रही थी, गाँधीजी उस सभा में मौन धारण किये हुए थे। दोनो अपनी इच्छाओं के विरुद्ध देश के विभाजन के मूक दर्शक बन कर रह गये। दोनो ही क्रमश: नेहरू व जिन्ना की महत्वाकांक्षाओं से हारे। “वीर भोग्ये वसुंधरा” या पौरुष के विचार से अर्जुन या कर्ण को ही सत्ता मिलनी चाहिये थी। गांधीजी ने भी अगर जाहिर तौर पर नेहरू के बजाय सरदार पटेल को देश के नेतृत्व के लिये चुना होता तो निःस्सन्देह देश का इतिहास काफ़ी भिन्न होता।
गांधी जी का विवादित ब्रह्मचर्य और भीष्म की ब्रह्मचर्य की भीष्म प्रतिज्ञा दोनो ही निरर्थक थे। गांधी जी के पिता के देहान्त के समय का अवसाद उनके पूरे जीवन पर भारी था,और एक दिन इसी अवसाद ने उन्हें ब्रह्मचर्य का व्रत लेने के लिये मजबूर कर दिया। ब्रह्मचर्य को इतना महत्व देना दोनो के लिये एक कमजोरी क प्रतीक था न कि पौरुष क।
भीष्म पितामह ने जहां भूलस्वरुप युधिष्ठिर की द्यूतक्रीड़ा ,शकुनि का कपट, लाक्षागृह के षडयंत्र को नजरन्दाज किया वहीं गांधी जी का पाकिस्तान के तमाम नापाक कारनामों यथा काश्मीर में युद्ध के बावजूद पाकिस्तान को 56 करोड़ दिलवाने हेतू अनशन पर बैठ जाना उससे भी बड़ी भूल थी।
दोनों की हत्याओं के पीछे दो मुखौटों का हाथ था। जहां भीष्म को स्वेच्छा मृत्यु का वरदान था,मृत्यु उनके पाँव के पास उनकी आज्ञा की प्रतीक्षारत खड़ी रही। वहीं गांधी का व्यक्तित्व इतना वृहत् था कि किसी भी बन्दूक की गोली से उनकी हत्या असम्भव थी।
भीष्म पितामह की मृत्यु शरशैया पर होती है। ये वाण कितने भी नुकीले रहें हों वे उनके उपर आराम से लेटे हुए थे। मृत्यु उनके पाँव के पास उनकी आज्ञा की प्रतिक्षा में खड़ी थी। विभाजन के स्वभाविक चरोमोत्कर्ष महाभारत की समाप्ति पर ही मृत्यु को आज्ञा मिलती है। उनके शरीर को लहुलुहान करने वाले वाण अर्जुन के नहीं वरन् उनकी अपनी नपुंसकता के थे। धृतराष्ट्र के पुत्र मोह का विरोध नहीं करना,अपने वृद्ध पिता की व्याभिचारिता के लिये पौरुष का त्याग कर, अपनी चेतना का परित्याग, एक व्यक्ति की गलत इच्छाओं के सम्मान हेतू अपना एवं अपने राज्य के भविष्य को गलत दिशा देना,अम्बा का अपहरण एवं परित्याग, द्रौपदी के चीर हरण का प्रतिरोध नहीं करना आदि चिन्ह पौरुष के नहीं कहे जा सकते थे।
विभाजन के फलस्वरुप हुए दंगों में पश्चिमी भारत में नर संहार पुर्वी भारत की तुलना में कम से कम दस गुना हुआ। नोआखली में महज एक पखवाड़े में शान्ति बहाल हो चुकी थी। इस समय गांधी जी का दीर्घकालीन कलकत्ता प्रवास कुछ वैसा ही था जैसा भीष्म पितामह का द्रौपदी का चीरहरण के समय सभा में मूक उपस्थित रहना। यहां एक द्रौपदी का चीर हरण हुआ था वहां पश्चिमी भारत में लाखों द्रौपदीयों का चीर हरण हो रहा था। लेकिन गांधी जी उनकी तरफ पीठ कर नोआखली में बैठे रहे।
नाथुराम गोडसे या कोई भी अन्य व्यक्ति पिस्तौल से गांधी जी हत्या नहीं कर सकता था।
गांधी जी कि हत्या भले ही गोडसे ने 1948 में की हो,गांधीवाद की हत्या की प्रक्रिया विभाजन की स्वीकृति के साथ ही हो गई थी। जिस तरह तुलसी दास कहते हैं कि “राम का नाम,राम से कहीं बड़ा था” उसी तरह गांधी एक व्यक्ति से उपर एक विचारधारा का नाम था। उनकी हत्या उनके अपने नामधारीयों ने की। जिस तरह भीष्म पितामह की हत्या उनके अपने पोते अर्जुन के हाथों हुई, उसी तरह गांधी जी की हत्या भी उनके ही राजनीतिज्ञ वंशजों ने ही की है। राजघाट पर बनी हुई समाधि तो सिर्फ एक प्रतीक मत्र है। उनकी हत्या भारत के हर गांव हर शहर में हुई है।
जहां गांधीजी की समुचित विचारधारा का केन्द्र भारतीय ग्रमीण समाज था वहीं उनके राजनीतिक पुत्र नेहरुजी पक्के देशप्रेमी होते हुए भी एक अभिजात्य (elitist) सोच से ग्रसित थे। जहां गांधी जी की प्राथमिकता गांव के शौचालयों की थी वहीं नेहरु जी की प्रधान मन्त्री के रुप में पहली मानसिक संरचना विदेशी मेहमानों हेतू अशोक होटल की थी। अशोक होटल का निर्माण भारत के drawing room के स्वरुप किया गया। ये अर्जुन के तरकश का पहला तीर था, जिसने भीष्म स्वरुप गांधी को बिंधा। हाल में दिये गये एक भाषण में यह कहा गया है कि, “नेहरु जी भारत पर राज्य करने वाले अंतिम अंग्रेज थे।“ यह संवाद अपनी पूरी भंगिमाओं के साथ अग्राह्य होते हुए भी कई अर्थों में एक ऐतिहासिक सत्य है।
भारत के विभाजन के लिये अगर जिन्ना मुख्य दोषी है तो नेहरु जी की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं के वजूद को नकारा नहीं जा सकता । पराकाष्ठा स्वरुप आज तो परिस्थिति यह है कि
बापु तेरे चरखे पर , खद्दरधारी आज कात रहें हैं
सोने के धागे
सन् 1937 के चुनाव के पश्चात महात्मा गांधी ने चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा था कि , “आज सत्ता में बैठे हुए लोगों के भ्रष्ट आचरण को देख कर मैं भारत के भविष्य के प्रति सशंकित हूँ।” उसी समय आवश्यकता थी एक समानान्तर भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आन्दोलन की। गलत महत्वाकांक्षाओं की हत्या ही समुचित समाधान है।
भीष्म पितामह भी महाभारत के प्रारम्भ में अपनी भूल स्वीकार करते हुए कहते हैं कि “ मुझे विभाजन स्वीकार नहीं करना चाहिये था। यह युद्ध उसी समय छेड़ देना चाहिये था।
व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं का समाधान विभाजन नहीं युद्ध है। अगर व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाएं जीवित रहीं तो विभाजन के पश्चात भी महाभारत ही होगा।”
भातर पाक के चार युद्ध पांच हजार वर्ष के पश्चात भी उस कथन को प्रमाणित ही करते हैं।
फिर भी निःशंक दोनो ही महापुरुष, युगावतार थे। (My musings here are inspired by Shashi’s The Great Indian Novel”

Saturday, May 12, 2007

WAR

युद्ध
हाँ मैं कभी हारा नहीं
मेरे हर अन्त में थी एक अनन्त की प्रतिध्वनि
और मेरे हर मरुस्थल में तुम
चौमासे की तरह आये
कभी सोचता हूँ की
सत्य तो यह है कि
कबीर* सम जब तलक तुम नहीं हारो
तो मैं कैसे हारुं
हाँ तुम हारो, तो मैं हारुं
हर सुबह जिन्दगीं का सुरज उगा
और शाम
हर,शाम ने जब जैसे
सुरज की तमाम किरणें समेटी
तुम भी बस उसी तरह
मेरे मानस में सिमट आए
जिन्दगीं के हर क्षण में
तुम्हारी पद्चाप सुनी मैंने
हालांकि कभी ढुंढा नहीं तुम्हें
फिर भी तुम्हारी उपस्थिति का आभाष
हमेशा रहा आस पास मुझे
जब कभी मेरे कक्ष में
किसी अंधेरे ने किया प्रवेश
तुम्हारी किरणों नें बिजली सा कौंध
किया उस अंधेरे का अपहरण
जब कभी अशक्त हो लड़खड़ाया
तब सहारे स्वरूप तुम्हारा ही कन्धा पाया
हाँ लड़ाईयाँ कभी जीती कभी हारी
लेकिन युद्ध कभी कोई हारा नहीं मैंने
Yes I never lost
You came as infinite in all my ends
And you came as monsoon in
All my deserts
Sometimes I think that unless you lose
How can I lose
Yes I would lose only if you’d lose
Every morning the sun of life arose
And evenings
Yes , In the evenings as the Sun gathered
All its rays
You also got assimilated in myself
In every moment of my life
I heard your footsteps
Though never looked for you
Yet I could feel your presence always
Whenever any darkness entered my room
Your rays whisked it away
In all my weak moments
It was your shoulder alone I could locate
Yes I did lose several battles but never lost a war

~ Kuldip Gupta ~
*(Kabir has said at a place that I would die if and only if you i.e, god dies)

Friday, May 11, 2007

Kavita

एक दिन मेरे मैं ने
झुंझला कर पुछा,
आखिर तुम क्यों लिखते हो कविता
आज जब पेट भरना ही एक विराट प्रश्न है,
तब जठरानल के सन्मुख निर्रर्थक है तुम्हारी कविता
बताओ क्या किसी का पेट भर पाई है तुम्हारी कविता।
और तो और महज कल और आज में क्या,
कुछ भी परिवर्तन ला पायी है तुम्हारी कविता।
क्या बन्दुक या परचम बन,
सरहद पर दुश्मनों से जुझ पायी है तुम्हारी कविता।
जब और्केष्ट्रा के सामने ही कभी
नहीं टिक पाई तुमहारी कविता।
तब आज रीमिक्स की चकाचौंध में
बिल्कुल बेमानी हो चुकी है, तुम्हारी कविता।
जब इन सबसे हो वाकिफ़,
तो फ़िर आखिरकार क्यों लिखते हो कविता।
तभी मानस पर मेरे कौंध गई कुरुक्षेत्र की कविता
जिसने परचम बन अर्जुन को क्षात्र धर्म का ज्ञान दिलाया,
और महाभारत को भी स्तुत्य बना गई थी वही कविता।
सिर्फ़ आज और कल का परिर्वत्तन ही नहीं
आज के गणतन्त्र की आधारशिला में भी थी
रुसो और वाल्टेयर की कविता।
भारत में आजादी की अनहद गूंज मे भी,
प्रतिध्वनित थी बकिंम चन्द्र की ही एक कविता।
शब्दों में अगर सत्य हो तो
सिर्फ़ एक इकाई ही नहीं
पूरे मानव जगत का पेट भर सकती है एक कविता।
जिस तिमिर के प्रथम प्रहर हैं Orchestra व Remix,
उस तिमिर को भेदने वाली
उषा की प्रथम किरण है कविता।
जब कवि और काव्य पात्र एकात्म होते हैं,
तब शब्दों में चित्र, भाव एवं संगीत की त्रिवेणी बहती है
यह त्रिवेणी जब कागज पर उतरती है,
तब वह होती है कविता।
आदि में था शब्द, और शब्द में था ईश्वर ।
इसीलिये ईश्वर सी सर्वशक्तिमान है कविता।
मैंने, मेरे वेताल रुपी मैं को समझाया
हां इसी महाशक्ति को साधने हेतू
निरन्तर मैं लिखता हूं कविता।

Thursday, May 10, 2007

That Moment

वह क्षण


हां वह क्षण
एक हकीकत का अनुभव
एक प्रकाश की अनुभूति
एक स्वतंत्रता का एह्सास
हां
यह वही क्षण था
जब मैंने तुम्हें आत्मसात किया था
तुम जो कि अनिवर्चनीय हो
तुम्हारे उस क्षण को कैसे बाँधू शब्दों में
एक लचर – सा मानस
ओर एक अपरिमित संचार
मेरे शब्द या मेरा मौन
कौन अधिक मुखर होगा
उस क्षण की मार्जना में
हां मेरे शब्दों का व्यास
उस अनुभव से अलग मेरा अपना है
लेकिन मेरे क ओर ख रेखा की घुरी
शून्य से ही शुरु होती है
इसीलिये मेरे शब्दों में भी पूरा सत्य ही होगा
यह खुशी जो मेरे चेहरे पर
अक्षुण्ण व्याप्त है

उसी अनुभव की परिचायक है
उसी क्षण मैंने तुम्हें पाया
या खुद को खोया, नहीं जानता
लेकिन एक नैसर्गिक आनन्द का अनुभव
कुछ ऐसा था
उस क्षण को आराध्य बना गया

Tuesday, May 08, 2007

Journey

यात्रा

मैं आखिरकार घर से निकल ही पड़ा
मेरा यह सफ़र मुझको
मुझको मुझ तक ले जाने को था
ड्गर अनजानी
मंजिल अनदेखी,
सिर्फ़ एक किरण का दिशा संकेत
ओर मैं पुर्णता की आदिम इच्छा का कम्पास ले
आखिरकार घर से निकल ही पड़ा।
इस यात्रा में किसी हमसफ़र के लिये
कहीं कोई जगह नहीं है।
मेरे साथ है
पुर्णता की प्रबलता इच्छा
एक उत्कंठा, ओर मेरा आधा मैं।
पूर्णता तो यात्रा की समाप्ति का पर्याय ही है।
इसीलिये इस रास्ते में,
वापसी का कहीं कोई पदचिन्ह नहीं है।
जो भी गया कभी लौट कर नहीं आया।

Sunday, April 29, 2007

Indan National Congress THE CSR OF BRITISH GOVERNMENT

Indan National Congress THE CSR OF BRITISH GOVERNMENT


Indian National Congress was formed by a British Civil Servant Mr A O Hume in 1885. The stated objectives were greater participation of educated Indians in Government.
It never envisaged anything rebellious. It was merely a hollow Corporate Social Responsibility activity of the British Government. We have been hearing about workers participation in Corporate Managemnent since time ad nauseam. Indian National Congress was something similar.
The muzzling of press through Vernacular Press Act in 1878 and the discriminatory Judicial process related Ilbert Bill of 1882 and its aftermath , as well as the reduction of the age limit for the Civil Services Exams in 1876 resulted in a wave of opposition from the middle class Indians. Consequently some of them came together and formed a number of small political parties that came out in the streets for protests and rallies. The British foresaw the situation resulting in another rebellion on the pattern of the War of Independence of 1857. To avoid such a situation, the British decided to provide an outlet to the local people where they could discuss their political problems. In order to achieve this goal, Allan Octavian Hume, a retired British civil servant, had a series of meetings with Lord Dufferin, the Viceroy. He also visited England and met people like John Bright, Sir James Caird, Lord Ripon and some members of the British Parliament. Formation of Indian National Congress was an outcome of this CSR process.
Corporate social responsibility is the continuing commitment by corporate to behave ethically and contribute to economic development while improving the quality of life of the workforce and their families as well as of the local community and society at large.
In a similar but weaker vein on suggestion of the British civil servant Mr Humes an organization principally a debating society under the name and style of Indian National Congress was set up in 1885. It was supposed to provide a vent to the NATIVES to let out their feeling to the Viceroy to help him to Govern India more effectively.
However Britishers cunningly got Muslims against it under their divide and rule policy. The Muslims boycotted it. Sir Syed Ahmed was in the forefront opposing Congress. The Tragedy was that the muslims and the rich Hindus were not comfortable with any other perception of rulers. They were comfortable with feudal system of governance. The British system of governance was comfortable to most of them. Muslims were made to believe that Indian National Congress was a Hindu party and would not take care of their interests.
To counter congress British Government promoted Muslim League another debating drawing room organization.
Yet the CSR efforts went astray with the arrival of nationalist leaders like, Lal-Bal-Pal, Mahatma Gandhi etc., They realized it too late that the education being provided under the CSR efforts had opened the vistas of the world to these persons.A British officer remarked that “we were trying to build administrators , by teaching revolutionary literature.” Once the elite Hindus had had English education the Vista of the whole world was opened to them. That included revolutionary literature of Roussau Voltaire and the likes.

Thursday, April 19, 2007

Godhara

गोधरा हिरोशिमा की नाईं
हठात् विश्व के नक्शे पे आ गया
एक गुमनाम सा कस्बा
इन्सानियत की कब्रगाह बन
सुर्खियों में था
यह बात और थी कि
उन सुर्खियों को सुर्ख रंग
इन्सानों के लहू से ही मिला था

अब मुझ जैसे समर्थ लोगों को
प्रतिशोध में कुछ और शहरों के नाम
सुर्खियों में लाने थे
फिर से हुई इन्सानियत की हत्या
फिर कुछ और लहू बहा
अब कुछ और शहरों के नाम
सुर्खियों में थे
मैने लूटा दुकानों को
इस बात से बेखबर
कि अपनी पांच हज़ार साल की धरोहर
उसी दहलीज़ पर मैं खुद
लूटा कर आया हूं
हां वही सम्पदा जो मुझे
राम बुद्ध औ गांधी से
विरासत में मिलि थी
एक छण में गवां कर आया हूं।
हां मैं अब अपना सब कुछ लूटा
भेड़िये में तबदील हो गया था
समर्थ को नहीं दोष गुनगुनाता
कुछ और शिकार तलाश रहा था
इन्सानियत अब जर्द औ रक्तविहीन हो
हाशिये पे पंहुच चुकी थी

वसुधैव कुटुम्बकम का मन्त्र
अब बासी हो चला था
राम का वर्गीकरण कर
उसका धनुष अपने हाथों में ले
मैं, हाँ अब मैं ही
राम की रक्षा कर रहा था


Godhra like Hiroshima
All of a sudden Got Identified on the World Map
An Unknown town was in headlines
By turning into a graveyard of humanity
Although the vermillion hue of the headline
Was obtained from human blood alone
Now it was the turn of certain other
Strong men such as me
To bring names of certain other towns in headlines
Once Again Humanity was murdered
Some more blood was shed
And Few more towns
Hit the headlines

I Robbed shops
Unaware of The Fact
That I had Lost My Five Thousand Years
Estate In The bargain
Yes the Same Estate that I had got as inheritance
From Ram ,Buddha and Gandhi
I lost at the same doorstep in a second

Now Bereft Of everything

I had Metamorphosised into A Wolf
And Pleading Might is Right
I was Looking For a Fresh Prey
The Humanity had become Anemic and Pale
And had become marginalized
The Concept of universal Brotherhood
Had Become Stale
Now I Had segmented Ram
Taken his bow in my hand
And me , yes little me
Had Become the protector of Ram

Saturday, April 14, 2007

Gandhi

गांधी

गांधी तेरे चर्खे पर
खद्दरधारी आज कात रहें हैं सोने के धागे
पहन जन सेवा का मुखौटा
रहते लूट खसोट मे सबसे आगे

राष्ट्र के तीनों स्तम्भ
गाँधी तेरे तीन बन्दरों की नाईं
आंख कान मुंह बन्द कर लाचार
रक्षक नेता कान बन्द कर तक्षक बन गये
करते राष्ट्रसेवा के नाम पर व्याभिचार।

राजघाट पर हर साल मगरमcछी आंसू बहाते
दो अक्टुबार को माला पहनाते
बाकी 363 दिन
तेरा नाम बेच बेच कर अर्थ कमाते
स्विस बैंकों में उसे जमा करा
मेरा भारत महान का नारा लगाते
तेरी गांधी टोपी तो आज ऊछल रही है बीच बाजार ।

परिवार वाद के साये में
पहन तेरे नाम का मुखौटा
भूमन्डलीकरण के नाम पर
रामराज्य के बदले, रोमराज्य का करते प्रचार ।

अधिकारी गण अहं से अन्धे हो गये
आंखें मीच फरमान सुनाते
गणतन्त्र की होली जलाते
मन्त्रियों के तलवे सहलाते
अपनी प्रोन्नति और कुर्सी की जद्दोजहद में
क्यों सुने वे जनता की पुकार।

न्यायपालिका भी मुंह बन्द कर बैठी
अपने Ivory Tower में खुद ही बन्द
संविधान के अनुcछेद, ज्यों बन गये हों कारागार।

आज जब सिर्फ तम है चतुर्दिक
इस तमस से हमें उबारने
हे युगावतार एकबार तुम फिर से आओ
तेरी खादी का द्रौपदी सा
आज हो रहा है चीर हरण
कृष्ण सम परित्राणाम साधुनाम एकबार तुम फिर से आओ
भारत को बांटा दो टुकड़ों में अंग्रेजों ने
भारतीयों के सौ टुकड़े कर दिये
इन खद्दरधारी जांतपांत के रंगरेजोंने
तुम्हारे उत्तराधिकारियों
के हांलाकि कुल अनेक हो गये
इन सब खल कुलों के चिन्ह भले ही हों अलग अलग
लेकिन हैं ये सारे दुष्कृताम
इन सब के विनाशाय
एकबार तुम फिर से आओ
गांधी तेरा ईश सत्य था
और सत्याग्रह तेरी थाती
आज सत्य रह गया किताबों में
और ईश दुबके बैठे मन्दिर माही
अनाचार अब धर्म हो गया
अपने सत्य के धर्म संस्थापनार्थ
एक बार तुम फिर से आओ
हे कलियुग के युगावतार
एक बार तुम फिर से आओ।

Thursday, April 12, 2007

Sun and Me

मैं क्यों नहीं मान पाता हूं
कि सूर्योदय के बाद सूर्यास्त होता है
सोम के बाद मंगल होता
और आज के बाद कल होता
क्योंकि मैं जानता हूँ कि
सूर्य का न उदय होता है न अस्त
वो तो सिर्फ टंगा खड़ा है, एक खूंटे से ।
यह तो है पृथ्वी है का घूमना,
और मेरी पृथ्वी बद्धता ।
जिससे सूरज कभी होता है
मेरी आँखों के सामने
और कभी मेरी पीठ के पीछे।
और बस इसीलिये मुझे कभी
सूर्योदय एवं सूर्यास्त का छलावा
रास ही नहीं आया।
कभी सोचता हूं कि
अगर मैं अपनी ही धूरी पर घूम जाउं
तो सूर्योदय और सूर्यास्त की श्रृंखला
निश्चित ही गड़बड़ा जायेगी
और अगर मैं चलना शुरु कर दूं
पृथ्वी की दिशा के विपरीत
तो सूर्योदय एवं सूर्यास्त की परंपरा ही शेष हो जयेगी
फिर न आज के बाद के कल होगा
न सोम के बाद मंगल
रह जायेगी निरन्तर मध्यान्ह की धूप
और चिरन्तन आज में जीता हुआ मैं


Why can’t I accept,
That as per tradition every sunset follows a sunrise
That every Tomorrow follows a today
That every Tuesday follows a Monday
Its because I know
That the tradition of Sunset and Sunrise is a hoax
That the Sun is stuck fixed in its groove
It’s the earth’s rotation
And my bondage with the earth
That makes me face Sun at times
And put it behind my back on others
And that’s the reason that I could never enjoy this illusion
Of sunset and sunrise
Sometimes I hear a voice from my inner self
That if I turn on my axis
The tradition of sunset and sunrise shall get badly disturbed
And again if I started walking
In the direction opposite to the Earth’s spin
It would put an end to all the traditions
Viz.,a Sunset following a Sunrise
And a Tuesday following a Monday
And that of a tomorrow following a today
And we shall have a perennial mid day Sun
And a ME living perennially in TODAY

Tuesday, April 10, 2007

Intellectual

बुद्धिजीवी तुम हो
गमले में उगे हुए व्यक्ति
तुम्हारा आस्तित्व
Bonsai सा निहयत बौना

तुम्हारा लेखन
महज एक intellectual diorrhea सा
ज्यों दसियों अलग अलग पार्टियों का खाया भोजन
मारे बदहजमी के कागज़ पर
कै की तरह बिखर जाये
इनमें एक भी शब्द ऐसा नहीं
जो भोगे हुए यथार्थ का परिचय पाये।

तुम बिल्कुल Bonsai के मानिन्द
खड़े हो
एक नकली ऊम्र का लबादा ओढे
एक कृत्रिम गाम्भीर्य की सलवटें लिये माथे पर

तुम्हारी जडे भी मिट्टी के अन्दर कम
मिट्टी के बाहर ही अधिक दृष्टिगोचर

तुम्हारी उम्र छ्द्म ,
जन्मपत्री से किसी की उम्र का आंकलन नहीं है सम्भव,
बिना झेले तुफानों को
बिना डालों पर झूला बधंवाए,
बिना दिये कभी पक्षियों को आसरा
इस अभिनित उम्र की नहीं होती कोई हकीकत

एक ही दिन को हर रोज जीने वाले
विगत इतने वर्षों में तुम,
ऊम्र एक ही दिन की तय कर पाये

ऊम्र को वज़ूद पाने को चहिये होता है
एक अभिनित नहीं
वरन जीया हुआ इतिहास

आज अनुभव रहित तुम्हारा ज्ञान
Bonsai पर लगे फल सा
आकर्षक लेकिन स्वाद व गुण से सर्वथा अनजान

तुम्हारे ज्ञान का परचम
बिना कार्यान्वन के मेरुदन्ड के
मेज़ पर सजे तिरंगे सा
प्रतीक लेकिन निःपन्द एवम प्रभावहीन ।

तुम जब गमले से निकल
मिट्टी से जुड पाओगे
तब जड़ें बाहर नहीं
अन्दर समायेंगी मिट्टी में दूर तक
Greenhouse के वातनूकूलित वातावरण से निकल
जब झेलोगे मार्तन्ड का पूरा ताप
तब ही पाओगे अपने पौरुष का एहसास
औ अपने आप में एक पूर्णता का आभास
तब तुम्हारे शब्दों में भी होगा जीवन दर्शन
औ तुम्हारे आस्तित्व में एक तारीख़ी सत्य का मचन
हाँ और अब वामन नहीं
पाकर अपना पूरा आकार
अपनी अस्मिता के लिये
तुम्हें नहीं रहेगा किसी कला समीक्षक
का इन्तज़ार


INTELLECTUALS

Intellectuals
You are a Flower Pot Born Person
You Have a Dwarfish Identity
Like That of A Bonsai

Your Musings Are Like Intellectual Diorrhea’
As If Food Consumed In Ten Parties
Because Of Indigestion
Gets Thrown Up Like Vomit And Spreads On Paper
Not A Word In It
That may qualify For Empirical Truth

You Exactly Like A Bonsai
Are Standing
With A Fake Aged and Experienced Look
You Have Artificial Wrinkles On Your Forehead
Your Roots Too Are Visible and More Exposed Above Ground
Then In the Soil

Your Fake Age,
Birth Certificates Can Not Give any Ones Age
Without Facing Storms
Without Swings Adorning Your Branches
Without Birds Making Nests On Your Branches
This Mimed age has No Sanctity
You Who Has Lived One Day over and Over Again
In all These Years
Has Aged By Merely ONE DAY Alone
To Give Reality To Ones Age
You Have To Live the Years
Not merely mime the living

Today Your non empirical Intelligence
Is Like Fruits on A Bonsai Plant
Beautiful But Devoid of Taste and Vitamins

Your Flag Of Intellect
Is Like Tricolour On the Table
Symbol yet Non Inspiring

When You shall Leave the pot and get Rooted in the Earth
Then Your Roots Shall Go
Inside the Ground
Very Deep

When You get Out Of The Controlled Enviornment Of The Greenhouse
And Face The Sun’s Wrath
Then Alone
You Shall have the perception of Your Manhood
And a Feeling of Completeness

Then Your Words would Have Philosophy of Life
Your Identity shall unravel Historic Facts
You After Getting Your Full Dimensions
You shall not look for
An Art Critics Review for your Self Respect

Monday, April 09, 2007

Impact of Islam on Hinduism

Impact of Islam on Hinduism
Muslims and Islam started reaching India in 7th Century alone. They first reached Malabar as traders. This was during the life time of the prophet.The local Moplas converted themselves and adopted Islam religion. It was a peaceful conversion.
Muslim reached Sindh as invaders in early eighth century. They established their reign in Sindh and could not proceed beyond that for next four hundred years.

There has been certain perception that Adi Shankaracharya started preaching “Advaitwad” and “Ekeshwarwad” under the influence of Islam. This perception has been created by authors viz., Humayun Kabir, Dr Abid Hussain and certain others of their ilk. This is as naïve or misleading as it could be.It takes birth in a premise that “Advaitwad” and “Ekeshwarwad” were unknown to Hinduism before Shankar. Whereas the tradition of “Adwaitwad” is as old as Rig Veda. It is found in the Nasadiya treaty in Rigveda.
This is true that Adi Shankaracharya was born in 8th Century and at that time Hinduism was being practiced as a polytheist religion.Alongwith this is also a fact that Shankars immediate Gurus and neighbourhood were Buddhist. If anything than it was the Buddhist Voidism or Shunyavad the guiding or influencing factor in the concept of Shankarachary’s propounding the theory of “Advaitwad”.
It is an absolutely misconceived perception that Islam had anything to do with the “Advaitwad” of Shankar. The “Advaitwad” of Shankar and the monism of Islam are very different. The “Advaitwad” says there is absence of a SECOND where as Islam believes in Monism.
Yes the Varna Bhed in India did get diluted because of Islamic influence. All our preachers viz.,Tulasi Das had accepted the “ Cast distinction”. The Buddhist and Jain influence had certainly caused dilution in the Varna bhed. Islam also added its own weight behind it. First time Preachers viz., Saint Ramanujam took low cast Hindus and Muslims in their fold and accepted them as their desciples.
There is another aspect to the deliberation. Islam unlike other religions does not have any philosophy behind it. It is a religion of simple do's and donts. It is a religion for ordinary ribal folks and not thinkers or philosophers. It does not allow any research or analytical study. Certainly it is very difficult for a religion without philosophy to influence others.
Yes the Muslim sufi sect could had been influenced by Hinduism. The slogan “Anal Haq”is very similar to “Aham Brhmashmi”.But then it may be an incorrect analysis.. Mysticism is always a part of all religious movements. Maybe it surfaced amongst Sufis naturally.
The continued interaction of Sufis and Hindus did bring a fresh approach in Hinduism. The casteism received a big blow. Idol worship became less important.
Yes Islam did effect Hindus in a big way though not Hinduism (in a big way).
Widespread conversions, rise of Sikhism, accepting subjugation to violence were the perceptible and exceedingly visible impact of Muslims on Hindus. As common amongst all defeated nationals Hindus started miming their rulers behavior.Muslims are comfortable in their behaviour but extremely fundamentalists in thier percept.They would never accept that any other religion can even come close to Islam,.Hindus are opposite. They are very open and amenable at their thought level.A Muslim would not have any qualms in breaking bread with a Hindu, whereas HIndus are extremelu liberal at thought level. They are eager to accept Sarva Dharma Sambhav. Yet would be extremely hesistant to break bread with a non hindu.
Aur fir kabhi.

Sunday, April 01, 2007

Corporate Social Responsiblity

Recently I had attended the AGM of CII Orissa in Bhubaneswar. A prominent speaker a senior level office bearer of CII spoke eloquently about Corporate Social Responsibility with obvious references to Nandigram and Singur.
Even in the previous year another senior level office bearer spoke in similar vein.
A well intended subject has become a politically correct cliché. Every year or even otherwise in all such august gatherings very pleasing statements are made. Sadly most of the CSR efforts of the Corporate sector in India have become reduced to photo-ops with TV crew milling around. They lack sincerity and commitment.
The general perception about CSR amongst the Indian Corporate sector is that of Charity,doling out crumbs. CSR is not about charity. It is about improving your relationship, having a better neighbourhood, working with the society and that of sustained development. A good starting point would be “OM SAHANVAVATU…..SAHANAU BHUNAKTU…………..”.
Inspite of all the CSR efforts in Nandigram the image that lingers is of Industry vs Farmers. Such perceptions cause large scale damage.
I suggested to the august gathering that it is high time there was a wedding of well intended low cost NGO’s and the Corporate sector. Though the CSR should mean an ethical and responsible behavior towards one’s employees, customers , peripherals and society in general. In the current aspect I am talking about one’s neighbourhood and society. These are the days of specialisation and outsourcing. These (low cost) NGO employees dress and speak the language of the target group. The suave and citybred executives would never be able to inspire confidence amongst the villagers. The villagers by and large perceive all these well groomed, well dressed persons as insincere and out for a photop-op. They believe and very often rightly that these people collect funds in the names of these villagers, do a high profile camera shoot and disappear.
Corporate sector with their management expertise can effectively participate in the top level management of these NGO’s yet leave the ground work to the executives of the NGO’s. The Big NGO’s are top heavy and the overhead cost is more than what goes in the fields.
Today when the Corporate sector has become as big as the state they should be a bit more responsive towards the society.
Yes there are a few sound CSR efforts by the corporate sector in India. Its still a long way when the acronym would become a common phrase in the society.

HINDUISM

Hinduism
Guess I have been reading a lot of stuff on Islam and Hiduism. Both in terms of history and philosophy. In India we who call ourselves Hindus must understand the term Hindu. Its become a misnomer for a ritualistic, paganish, religion. First and foremost Hindus must understand Hinduism is not a religion as defined by Cicero.The word religion : re =again and legre = lecture It would mean to go through again.Even the common usage of the word religiously means, to do some thing again and again as a matter of routine.The word Dharma does not have an equivalent english word. It comes close to words like "Nature", "conduct" etc.,.Hinduism is the Dharma of people who lived in the cradle of Indus valley. It was their way of living life consciously.The icon they worshipped were irrelevant. It got converted into a ritualistic polytheist paganish religion, after the invasion of Arabs and turks.People to shroud their cowardice starting looking for Gods. What was achievable only through courage and conviction they tried to achieve through Gods mercy or miracle.That started the long series of ritualistic worshipping. Worshipping and temples have been there since vedic period.That time it was in different percept. It was an altar to defuse all negativity and draw strength.It became a common refuge and escapist after the invasion and abject surrender by the weak hindu rulers during and post 12th century. Hinduism word is not to be found in any of the scriptures. But if we go beyond the word, this Dharma as defined in the Upanishads (the most relevant scriptures) is all inclusive.It is for all living being.Unlike Islam or Christianity it does not lay a pre condition that unless you convert and start worshipping a particular God or obey any particular book you can not achieve salvation.It repeatedly insists on spiritualism alone.Spiritualism is beyond any common percept of God.The Four Mahaakyas do give a glimpse of the Dharma (commonly known as hinduism). Let us pick up the most common one i.e., TAT TWAM ASI. In this statement there is no God. It only says Thou art that. That would mean we must shed our EGO alone to and understand that we are a subset of Him.This would hold true for all concerned, irtrespective of the Icons he or she is anchored to.A simple word like "Namashkar" used by all of us millions of times by all of us. How many have understood the message behind it. It is as follows : Namashkar= Namah+Akar. That is I bow (namah) to the God in your shape and physic(Akar).Such beautiful sublime eruditeness in everyday salutation. It woud be difficult to find a parallel in any other religion.Yet Hinduism today has become a symbol of derision. It has become a synonym for all that is fundamentalist,obscurantist,conservative and ancient.The so called English speaking chatterati masquerading as media has done immense harm to the percept of Hinduism. No doubt the Brahmins of India too have caused major damage over the centuries to a wonderful Dharma.These days largely the Brahmins have become irrelevant though. What is visible is lot more perceptible then what is written in the Books. The rituals have become the face of Hinduism. A whole Yuppy class has grown up in this country. The so called tomorrows leaders, passing out of the Business Management and such other colleges lately have become the visible face of India.I have interacted with a quite a lot of them. They are ashamed of being branded as Hindus.To them Hinduism is all about worshipping cows,celebrating strange festivals,being out of sync with the modern world's dog eats dog concept.Materialism and consumerism is the modern DIVA.The system is so corrupt that it also supports these percepts.A Manu Sharma or Vikas Yadav are not isolated examples. Power is all that matters.In such a world ofcourse Hinduism is orthodox, philistine and obscurantist.Regarding Islam and its effect on Hinduism in next post.

Sunday, November 26, 2006

Reservation for Muslims

The Big Fight Program aired on 25th Nov 2006
On the outset I congratulate you on picking up a very apt and current topic of reservation for muslims.Your choice of Panelists as usual was of people with strong lungs.I would not comment on their depth and/or clarity in their perceptions.I would like to give following inputs in the debate.
1) The schedule of casts which is abbreviated as SC was of the so called ACHHOOT or UNTOUCHABLES. When amongst Christians/ Muslims there is no concept of untouchables, how a muslim could claim the benifits of SC. If as Mr. Owaissi quoted Gandhi that by conversion only the religion gets changed and not the cast,then it is a sad commentary on both Islam and Christianity. Hinduism has been long maligned (and rightly) as a casteist religion. Now we find Christianity and Islam too practicing the same curse.
2) Regarding backwardness of muslims. The people principally responsible for it are the so called self proclaimed muslim leaders. Even way back in 19th Century, muslims in India had opposed opening of English Medium schools in muslim dominated areas, apprehending that this would dilute their culture and cause decadence in their society. Whereas Raja Ram Mohan Ray had opposed opening of Sanskrit Medium schools and advocated for English Medium Schools, as he percieved that Indians would assimilate all that was happening all over the world,by being exposed to the language that was most dynamic at that particular period of time.
Even during a survey conducted in around 1884 it was observed that muslims though constituting 25% of the population (in undivided India)were way below their representative numbers or hindus in education and trade.This immediately after an 800 years of Muslim rule was the status of Muslims in India.Muslim society in India was backward even after Islamic rule of eight centuries.
There are 57 muslim countries in the world.Yet their sum total Gross National Income on purchase parity is less than India too.The number of Doctors,Scientists,Engineers etc., are the lowest per million. In a muslim country,the non muslims live a second close citizenship's life(thus spake Taslim).Muslims not only first right over the national resources,they have total control over all national resources in these 57 countries.Yet their condition is absymally low.WHY?
No one wants to face the facts. The Elite and Affluent Muslims left for Pakistan at the time of Partition. The weaker segement of the weaker society was left behind.
Again Mr Owaisi says that Muslim founded institutions have 50% non muslim students and Christian Father commented that in Christian Institutions 90% are from non christian background. Any Institution founded by anyone should not give any preference to any community. Or else people would start making even finer distinctions viz., a Birla Institute would start giving priority to Marwaris, Ambani Institute to Gujaratis, Tata Institute to Parasis.
I have seen with my own eyes a Christian founded College giving admission to a christian student with 44% marks and refusing admission to a Hindu student with 87% marks.I am proud no Hindu Institute follows this precedent.
Let me bring another fact to the notice of Mr Owaisi that in the running of the some of the called muslim Institutes even non muslims like G D Birla have contributed financially.
NO reservation but education and DEGHETTOISATION IS THE ANSWER.It is the primary responsibilty of the so called emancipated muslims to remove thier veil and get a panoramic view to improve their perspective. Throw away all the Obscurantist Imams , discard the Fatwa world. Come out of the corner you have painted yourself in. Do not try to live on sympathy. Reservation does not speak of equality it speaks of mercy.Reservation is a machiavellian politics which identifies Muslims as a statistical 13% vote bank.Reservation would only benefit the creamy layer of all societies,who do not need reservation.

Friday, June 16, 2006

The Page 3

The Page 3 people ,the so-called glitterati more often then not are creation of media. It is a very obnoxious percept. These are the people who get a larger then life image courtesy media , which breed proximity to people in Power and enable them to break the law at will, unlike other more sane , more responsible person , who could be and are frequently charged and punished for much lesser offences.

Some one talked about the Page 3 SOCIETY ostracizing the people with criminal record. I remember reading an article by another prominent Page 3 personality Shobha De in a respectable magazine OUTLOOK . She not only absolved Bina Ramani for her misdeeds but even eulogized her. I met a Page 3 character who did not find anything reprehensible in the sordid act of Nanda (BMW Case).He remarked that only because the car was BMW and the accused happened to belong to a high profile family the poor kid had to suffer a lot. Had it been say an Ambassador car and the accused from not so upper strata of society , the case would had been settled with much lesser retribution. The police people had no business to be standing in the middle of the road at that hour, the fault was all theirs.Could someone give a better example of putrefied death of sensiblities.Yes the Page 3 people reek of it.

In a recent issue of India Today a list of 50 most powerful people was published. Most of them belong to the Page 3 Genre Powerful and pigmies intellectually. In the age of Nehru the PM’s friends were of the class of Mr. Prakash, Minoo Masani etc., . In the age of Rajeev Gandhi they got replaced by illiterates of Page 3 kind. The decadence of culture started there.

The funeral of a renowned poet Shri H R Bachchan too became a Page 3 affair. People commented on him, that he was the best litterateur of the century, grading him above Tagore inadvertently. Most of these people have not read anything including Bachchanji’s literature. It was a Funeral procession of Amitabh’s father ( he too does figure in the 50 most powerful people’s list of India Today) and not of a Hindi poet.

Some one commented that its Delhi alone that has a readership of Page 3. How true. It echoes Nirad C Chowdhury’s sentiments very aptly, " Punjabis have only one culture and that is agriculture". It is the cultureless breed of Delhi, that perceives Money as the only prime mover and that law is for the birds and weak people, which thrives on Page 3. The so called gala parties have drugs in their menu. The arrest of the drug peddler Ali ( if I remember the name correctly) has ripped off the mask from the faces of most of the so called celebrities, I wish only that the case should had been followed up more closely, that would had showed these people in their true colours.I am sure it was the might of the Page 3 people that was able to get the case hushed up.

Another marginal comment ,their was an Advertisement on Opel Corsa in the mid break of the program , where the Punch line was that I would had been just another man if I was not driving an Opel Corsa.Another Ad. I remember reading somewhere that " There are only two types of people , Who’s who and Who’s He" Such ad’s are contemptuous and breed the aspirations of the middle class to ape and read about the so called Celebrities, howsoever hollow their claim to fame may be. The politicians in this country have an average mental age of a 14 year old person( statement by either Swami Chinmayannad or J D Krishnamurty). They are either awed by these Page 3 people and/or take money and use their influence to obtain favours for them. This country functions on who knows who and not as per the rule book.

A statement of Bill Clinton in one of his speeches " The highest seat of Power in a democracy is that of an ordinary citizen " rings so hollow in todays India.

If the media including the electronic media starts avoiding these meaning less Page 3 events, do not put the so called designers ( who cater to the Ego of say fifty families in India) and such irrelevant people on the dias, the cult would die a natural death. A lady remarked that people enjoyed reading it so it has to be there. Is it not the responsiblity of the Fourth estate to be a beacon rather then a meek follower of the trend..

Sunday, May 07, 2006

The celebs and public cause

Recently Amir Khan joined the bandwagon of Medha Patakar for a photo-op claiming it to be his two bit for the masses. These in sincere approaches make a mockery of the cause and reduce it to a Page 3 event. I am sure he has not tried to understand the actual subject. He used it for a photo op or a publicity stunt to prop up the box office collection of " Rang De basanti" or some other non-consequential movie.
Similarly when Mr. Vijay Mallaya poses for the Art of Living it removes the sheen of the Guru Shri or Shri Shri Ravi Shankar. The real purpose of the so-called AOL is to bring out the best in an individual. A person who has to ape Pirelli to jack up his ego or claim to be a king maker in Karnataka Government is a troubled person and not someone who has been able to shed his ego. His presence in AOL posters reduces it too to a page 3 event.
In India and elsewhere people are easily goaded by the glitter and begin to ape them following the famous axiom "walk the path that has been tread by great people". The very perception of greatness lurking in Celebes is the biggest myth of this century.
The real art and science of living is there in our age-old scriptures and no one needs a Guru for them. A sincere reading and trying to imbibe the same is all that’s needed.
The masses must understand that most of these so called larger than life Celebes are much inferior intellectually even as compared to a proverbial rickshaw puller. Their factual CV would read 1)Name : Acquired and misspelt to suit numerology 2) Sex: Camel toe or Moose knuckle 3) Age: Would be disclosed only under third degree 4)Education : Now don’t be a fool. I would had been a clerk somewhere if I had any education and would not had spent first five years of my productive life on the side walk. Experience: Cant say the real one. Some fast track court would prosecute me.

Monday, April 10, 2006

Ms Bina Ramani a Murder accomplice or a Martyr

There was an "interview" of Ms. Bina Ramani on India Tv's program Aap Ki Adalat. She was abhorrent. She was trying to become a martyr from a murder accomplice. She has broken all laws in this country and yet has the gall to call herself a victim. She says as the murderer was a powerful politician's son she lost her wit and could not respond properly in the court. She is talking shit. She is just another side of the same coin. She too belongs to the same clan. She was a pal of RAMESH SHARMA, an extremely shady character( now in jail). She has befriended everyone who had any power that she could use for her advantage. I feel sickened as to how such scum is able to rise in the society. She has claimed to have dorned several hats ( none successfully), except of building a clout. She claims to be a cultural prima dona. What culture a vulture can have. Swami Ramkrishna Paramhansa once said " an eagle may be flying very high, yet its eyes are fixed on a dead rat lying in dustbin". She is that proverbial eagle. A person's height is to be measured by his objectives and not the physical altitude he or she (in this case) is flying at.
She is typical example of punjabi baroque. As the glitterati in india today revels in it, she has been able to come close to the powerful people. On the day of the judgement of jessica case, she told a press fellow, "no comments". "it was merely a bad dream and now its over". Murder in her illegal restaurant/bar was a bad dream. Now once a retrial has been ordred she is trying to cross a burnt bridge. She is scheming at her best and revolting at her worst.

Friday, March 10, 2006

Stand up get counted

Recently in India there have been large rallies by Muslim people. These have been in protest to the Danish Cartoon, President Bush's visit etc., Both these protests are more for charad then any thing else. I am dead sure that the riff raff attending the protest rally against danish cartoons have never seen those cartoons. I have seen them. They are down right silly. Rather one should had protested about the quality of cartoon. Cartoons too are piece of littreature. These Danish ones would pass as silly and below pulp. Lot more sarcasm or scorn has been poured on all religious icons, with little or no second view.
The protest against Bush's visit does not cut any ice. It is International Politics and best left to the professionals. If protesting people wanted to convey scorn on Bush, he has much worst critics in his own country. The movie Farenheit 9/11 made in Hollywood is lot more damning then any of these processions.
I am shocked that there is no widespread reaction in form of procession or rallies against Explosions in Varanasi. These are much closer home. I percieve that most probably no Indian Muslims may be involved in it, yet the attack and deaths are of Indians and not that of Danes or Americans. By chosing to ignore the matter or maintaining a low profile on the matter one becomes a part of the problem. The Maxim of Bush here does hold " Either you are with India , or you are with the terrorists". There is no mid path. It is time for Indian Muslims to stand up and get counted. Do protest march, bring out the hidden so called " Sleeper Agents". If any one knows of any one even remotely linked with this event, it would be in the intrest of India in large and that of Muslim Community in particular to ensure that he is brought to trial.